Sahibganj News: बरसात में जिरूल-करमाटांड़ सड़क बनी जानलेवा
साहिबगंज, जुलाई 10 -- Sahibganj News: बोरियो। प्रखंड की जिरूल-करमाटांड सड़क जो बन रही है, वो बरसात शुरू होते ही लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। निर्माणाधीन सड़क पर मिट्टी और बोल्डर उखड़ गए। बाइक पलट रहे हैं। टोटो के आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। कई जगह मिट्टी सड़क के बीचो-बीच फेंक दिया गया है। बारिश का पानी भरने से रास्ता बंद हो गया हैI जिरूल से सोसोटोला एवं सोसो टोला से दमगी, लीलाटांड़ एवं चपगोडडा के पास सड़क कीचड़ युक्त हो गया है। जेटके पंचायत के आसपास के गांव के लोगों का प्रतिदिन इसी रास्ते से बोरियो आना-जाना होता है। सबसे अधिक कठिनाई गर्भवती महिला को प्रसव के लिए बोरियो सीएचसी ले जाने के लिए *एम्बुलेंस नहीं पहुंच रही है। बीमार मरीजों को बोरियो सीएचसी ले जाने में एक घंटे की जगह दो से ढ़ाई घंटे लग रहे हैं। ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। जेटके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.