साहिबगंज, अक्टूबर 26 -- Sahibganj News: साहिबगंज। मौसम में उतार चढ़ाव होने के चलते इन दिनों वायरल संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। ऐसे में डॉक्टरों ने लोगों को अपनी सेहत पर खास ध्यान देने की सलाह दी है। सदर अस्पताल में पिछले एक सप्ताह से लगातार सर्दी-खांसी व बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। यहां पहुंचने वाले मरीजो में आधा से ज्यादा सर्दी-खांसी, बुखार व गले में खरास जैसे बीमारी से पीड़ित पहुंच रहे हैं। जानकारी के अनुसार ओपीडी में रोजाना औसतन 180 मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें आधे से अधिक मरीज सर्दी-खांसी व बुखार से पीड़ित होते हैं। सामान्य दिनों के मुकाबले 50 फीसदी सर्दी-खांसी व बुखार के मरीज पहुंच रहे हैं। इसके चलते सदर अस्पताल के ओपीडी समेत जांच घर मे मरीजों भीड़ देखी जा रही है। यही हाल बाहर निजी क्लिनिक का भी है। निजी क्लिनिकों में सुबह व शाम मर...