साहिबगंज, अगस्त 1 -- Sahibganj News: साहिबगंज। साहिबगंज कॉलेज राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से नेत्रहीन, मानसिक मंदता विद्यालय में कार्यक्रम पदाधिकारी प्रोफेसर कुमार प्रशांत भारती के नेतृत्व में शनिवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। मौके पर विद्यालय के संगीत शिक्षक संतोष कुमार शर्मा के साथ मिलकर बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक राज किशोर राय ने विद्यालय के संचालन एवं विद्यालय प्रबंधन के विषय में विस्तृत चर्चा की। बच्चों के बीच कॉपी कलम पेंसिल रबर, खेलकूद की सामग्री का वितरण किया गया ।धन्यवाद ज्ञापन प्रोफेसर नितिन कुमार घोष ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...