Sahibganj News: बच्चे को सांप ने काटा, इलाज से बची जान
साहिबगंज, जुलाई 10 -- Sahibganj News: राजमहल, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के जामनगर गांव में बीती रात एक बच्चे को जहरीले सांप ने काट लिया। मिली जानकारी के अनुसार जामनगर के काशीमटोला निवासी मंसूर शेख का पुत्र अकरम शेख (8) अपने घर में खाना खाकर हाथ धोने गया था। अचानक उसके पैर में एक जहरीले सांप ने काट लिया। परिजनों ने तुरंत अनुमंडल अस्पताल राजमहल लेकर पहुंचे, जहां ड्यूटी में मौजूद डॉ० सादिक अंसारी ने ईलाज किया। डॉ०ने बताया कि समय पर उपचार मिलने से बच्चे की हालत अब स्थिर है। यह भी पढ़ें- Latehar News: सर्पदंश से पांच वर्षीय बच्चे की मौत, समय पर इलाज नहीं मिलने से गई जान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.