साहिबगंज, नवम्बर 1 -- Sahibganj News: बरहेट। झारखंड राज्य संयोजिका एवं रसोइया संघ की बैठक सेलिना हांसदा की अध्यक्षता में रविवार को बरहेट संथाली पंचायत भवन में हुई। बैठक में संयोजिकाओं और रसोइयों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। सरकार एवं जिला प्रशासन से लंबित मांगों को पूरा करने की अपील की गई। बैठक में सेलिना हांसदा ने कहा कि पिछले सात माह से मध्याह्न भोजन (एमडीएम) की बकाया राशि सरस्वती वाहिनी संचालन समिति की माता समिति के खाते में नहीं पहुंची है। इससे विद्यालयों में मध्याह्न भोजन संचालन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि संयोजिकाओं को सम्मानजनक मानदेय दिया जाए, प्रत्येक माह समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जाए तथा उन्हें विद्यालय से हटाने की धमकी देकर परेशान नहीं किया जाए। मध्याह्न भोजन का संचालन संयोजिक...