साहिबगंज, सितम्बर 8 -- Sahibganj News: उधवा। राधानगर थाना क्षेत्र के पश्चिमी प्राणपुर में बीते रविवार रात एक युवक को उसके ससुरल वाले बंधक बनाकर रखने के मामले में 10 लोगों पर केस दर्ज हुआ है। जानकारी के अनुसार युवक की मां अनाहर बीबी ने राधानगर थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि बीते रविवार की रात उसके बेटा असमाउल शेख को उसके ससुरल वाले गोहाटी बाजार से घसीटकर अपने घर ले जाकर बंधक बनकार मारपीट की। इधर, राधानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच युवक को सुरक्षित थाना ले आई। मामले को लेकर सोमावर को युवक की पत्नी ने भी थाना में आवेदन देकर पति समेत आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध दहेज प्रताड़ना,धोखाधड़ी कर दूसरी शादी करने का आरोप लगाया है। यह भी पढ़ें- दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति समेत चार पर केस इसबीच राधानगर थाना प्रभारी अमर जॉन आइंद न...