साहिबगंज, जुलाई 9 -- Sahibganj News: बरहेट । थाना क्षेत्र के सिंगा गांव में बंद घर से करीब ढाई लाख रुपये नकद और 45 भरी चांदी का आभूषण चोरी कर लेने शिकायत बरहेट थाना पुलिस से की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकरी के अनुसार सिंगा रक्सी मोड़ के पास स्थित राबड़ा पंडित का कहना है कि वो मंगलवार को अपने नया घर में ताला बंद कर टोटो चलाने के लिए गया था। इसी बीच देर शाम को पुराने घर से उसकी पत्नी सीतामुनी देवी वापस लौटी तो देखी आलमारी का दरबाजा टूटा है। राबड़ा पंडित का आरोप है कि 2.50 लाख रुपये नकद और करीब 45 भरी चांदी के गहने गायब मिले। इधर, पुलिस उसके घर पहुंच मामले की गहरायी से छानबीन की। इसबीच थाना प्रभारी चंदन कुमार भैया ने बताया कि प्राप्त शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। समाचार भेजे जाने तक क...