साहिबगंज, अगस्त 3 -- Sahibganj News: राजमहल, प्रतिनिधि। बंगला सावन के तीसरे वो हिन्दी के पहले सोमवार को शहर, प्रखंड एवं विभिन्न जिलों से आए हजारों श्रद्धालु वे शहर के सूर्य देव घाट, फेरी घाट, रामघाट, हनुमान घाट, संगत घाट, उत्तरवाहिनी गंगा में डुबकी लगाकर विभिन्न शिवालयों में पूरे भक्ति भाव से पूजा अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना किया। उधर नया बाजार, मलका बाबा, फेरी घाट शिव मंदिर, पुराना थान शिवालय,फेरी घाट, राधा कृष्ण ठाकुरबाड़ी,राम घाट,मंडई शिव मंदिरों में भी विशेष पूजा अर्चना किया गया। यह भी पढ़ें- महाहर धाम में उमड़े आस्थावानविशेष व्यवस्थाएँ साथ ही बिहार पश्चिम बंगाल एवं झारखंड के विभिन्न जिलों से आए श्रद्धालुओं ने उत्तरवाहिनी गंगा से जल भर कर पैदल एवं निजी वाहनों से मुरली स्थित धनेश्वर नाथ शिव मंदिर, महाराजपुर स्थित मोती झरना में मोती ...