साहिबगंज, जुलाई 8 -- Sahibganj News: साहिबगंज। फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन की बैठक स्थानीय रेलवे इंस्टीच्यूट परिसर में मंगलवार को हुई। अध्यक्षता प्रदेश सचिव सह जिलाध्यक्ष जयप्रकाश सिन्हा ने की। बैठक में डीलरों के विभिन्न समस्याओं पर विचार विमर्श हुआ एवं डीलरों के सभी बकाया कमीशन के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष का चुनाव संपन्न कराने के लिए भी चर्चा की गई। इसके लिए एक संयोजक मंडली चुनाव तैयारी समिति गठित किया गया। बैठक में उपाध्यक्ष महेंद्र पासवान, कोषाध्यक्ष भगवान जोशी, सचिव अशोक शाह, कैलाश यादव, बासुकीनाथ यादव, पप्पू दास,बास्की यादव,मदन पासवान, जनार्दन दास, गोपाल साह,मोहम्मद मेराज, कैलाश यादव, भोला शर्मा, संजय पोद्दार, गौतम यादव, नागेश्वर पोद्दार, अभिलाष पोपली, शंभू यादव , महेश मलिक , बबलू अंसारी, मनोज चौधरी, यदु कुमार आदि थे...