Sahibganj News: फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर 217 लोगों का रक्त किया गया संग्रह
साहिबगंज, अक्टूबर 24 -- Sahibganj News: बोरियो, प्रतिनिधि। फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत शुक्रवार की रात स्वास्थ्य विभाग की टीम ने चसगांवा गांव के रेंडम साईट के सभी टोलों में रात्रि रक्त पट्ट संग्रह अभियान चलाया। इस दौरान कुल 217 लोगों का रक्त नमूना संग्रह कर जांच के लिए प्रक्रिया पूरी की गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बोरियो के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अभियान संचालित किया। फाइलेरिया की पहचान के लिए रात 10 बजे से 12 बजे तक लोगों के रक्त के नमूने लिए गए। इस अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में फाइलेरिया के संक्रमण की स्थिति का पता लगाना और बीमारी के उन्मूलन की दिशा में आवश्यक कदम उठाना है।टीम में एमटीएस मनोहर पंडित, एलटी मिठू कुमार, एमपीडब्ल्यू शशि शेखर शर्मा, विक्रम शर्मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.