साहिबगंज, अगस्त 19 -- Sahibganj News: साहिबगंज। जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के केलाबाड़ी समलापुर में मंगलवार की शाम एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता चलते ही परिजनों ने आनन फानन में इलाज के लिए युवक को सदर अस्पताल लेकर पहुंचा। जांच के दौरान डॉक्टर डॉ. मोहन मुर्मू ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक केलाबाडी शामलपुर के रहने वाले देवनारायण सिंह का पुत्र अमरजीत सिंह(40) था।

घरेलू विवाद पिता देवनारायण सिंह ने बताया कि अमरजीत व उसकी पत्नी के बीच कुछ महीने से विवाद चल रहा था। पत्नी बिना बोले घर से बंगलौर मजदूरी के लिए चली गई। इस दौरान दोनों पति पत्नी के बीच मोबाइल पर ही बात होता था। मोबाइल पर ही बातचीत के दौरान कुछ विवाद हुआ होगा। इसके चलते अमरजीत छप्पड़ के बांस में गमछा से फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है। वहीं मृतक अपने पीछे 14 साल व 12...