साहिबगंज, अक्टूबर 14 -- प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति आवेदनों को मंजूरी Sahibganj News: साहिबगंज। वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना (कक्षा 1 से 10) के क्रियान्वयन, आवेदनों के अनुमोदन एवं छात्रवृत्ति राशि के भुगतान को लेकर जिला स्तरीय अनुमोदन की बैठक बुधवार को डीसी दीपक कुमार दूबे की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में प्राप्त आवेदनों की समीक्षा करते हुए पात्र छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति का लाभ उपलब्ध कराने के संबंध में आवश्यक निर्णय लिए गए। बैठक में ई-कल्याण पोर्टल पर दर्ज आवेदनों के सत्यापन, अग्रसारण एवं अनुमोदन की प्रगति की समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में बताया गया कि प्रधानाध्यापक स्तर से कुल 1,23,967 छात्र-छात्राओं के आवेदन पोर्टल पर दर्ज किए गए हैं। इनमें से 1,00,431 आवेदनों का सत्यापन कर जिला नोडल पदाधि...