साहिबगंज, अक्टूबर 26 -- Sahibganj News: साहिबगंज। राज्य के स्कूलों और कॉलेजों में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरुक करने के लिए अभियान को विस्तार दिया जा रहा है। इसे लेकर कई विद्यालयों में प्रहरी क्लब का गठन किया गया है । छूटे विद्यालयों में भी शीघ्र क्लब का गठन होगा। इन क्लबों के माध्यम से विद्यार्थियों को नशीले पदार्थों के सेवन और उसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरुक करने का काम लगातार हो रहा है। अब इस व्यवस्था को निजी और तकनीकी शिक्षण संस्थानों तक भी पहुंचाने की तैयारी है। इसके साथ ही स्कूलों में जागरुकता अभियान चलाने और पाठ्यक्रम में नशे के दुरुपयोग से संबंधित विषय शामिल करने की दिशा में भी कदम उठाए जा रहे हैं। दरअसल, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की ओर से मुख्य सचिव को भेजी गई रिपोर्ट के अनुसार, राज्य के करीब साढ़े ...