साहिबगंज, सितम्बर 10 -- Sahibganj News: थाना क्षेत्र अंतर्गत शहर के वार्ड नंबर 8 मुगलानी चक मोहल्ले में गुरुवार को पेड़ से लकड़ी तोड़ने के दौरान एक महिला गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। मिली जानकारी के अनुसार तुली बीवी (40) के पास बगीचे से जलावन के लिए लकड़ी तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ीं थी। इसी दौरान किसी तरह पैर फिसल कर वह नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे परिजनों की मदद से इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल लाया गया। जहां ड्यूटी में मौजूद डॉक्टर सादिक अंसारी के द्वारा इलाज किया जा रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...