Sahibganj News: पूर्व मुखिया के निधन पर शोक जताया
साहिबगंज, नवम्बर 1 -- Sahibganj News: बोरियो। वरिष्ठ कांग्रेसी सह बनगामा के पूर्व मुखिया विजय सिंह का आकस्मिक निधन शनिवार को हो गया। राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय कुमार हांसदा के जिला सांसद प्रतिनिधि संजीव शामू हेंब्रम ने रविवार को उनके बोरियो स्थित आवास पहुंच कर शोक व्यक्त किया। साथ में झामुमो के प्रखंड सचिव गफ्फार अंसारी, प्रखंड कोषाध्यक्ष निताय मंडल, प्रखंड उपाध्यक्ष मंडल मरांडी, मो.एजाज अंसारी, युवा नेता मिठ्ठू कुमार दत्ता, श्रीकांत रक्षित समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.