साहिबगंज, जुलाई 9 -- Sahibganj News: बरहड़वा, प्रतिनिधि। पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने गुरुवार को प्रखंड के इस्लामपुर स्थित अपने आवास पर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत गणना प्रपत्र भर कर संबंधित बीएलओ व बीएलओ सुपरवाइजर को सौंपा। मौके पर उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत मतदाता होता है। प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सही व अद्यतन रूप से दर्ज होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग की ओर से चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को त्रुटिरहित, पारदर्शी व अद्यतन बनाना है। पूर्व मंत्री ने क्षेत्र के सभी पात्र मतदाताओं से अपील की कि वे शीघ्र अपना गणना प्रपत्र भरकर संबंधित बीएलओ के पास जमा करें, ताकि किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची से छूटने न पाए और कोई भी नागरिक अप...