Sahibganj News: पुलिया की सफाई नहीं होने से बारिश में फिर रेलवे ट्रैक पर जमा हो जाएगा पानी
साहिबगंज, जुलाई 16 -- Sahibganj News: मंडरो। मिर्जाचौकी समपार गेट नंबर-2 के समीप सड़क किनारे स्थित पुलिया की अब तक सफाई नहीं कराई गई है। इससे अत्यधिक बारिश होने पर एक बार फिर रेलवे ट्रैक पर पानी चढ़ने की आशंका जताई जा रही है। रेलवे ट्रैक पर जलजमाव होने की स्थिति में भाया मिर्जाचौकी होकर गुजरने वाली ट्रेनों का आवागमन भी बाधित हो सकता है।
समस्याएँ और प्रभाव इससे यात्रियों के साथ-साथ रेलवे और स्थानीय लोगों को भी गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि इस समस्या को लेकर मालदा रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल अभियंता-2 विद्युत मंडल ने पिछले दिनों मंडरो के अंचलाधिकारी को पत्र भेजकर प्राकृतिक जल निकासी मार्ग को तत्काल बहाल कराने की मांग की थी। रेलवे की ओर से भेजे गए पत्र में स्पष्ट किया गया था कि जलजमाव की समस्या का मुख्य कारण रेलवे सीमा के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.