साहिबगंज, अगस्त 23 -- Sahibganj News: साहिबगंज। सावन शुक्ल पक्ष एकादशी (पुत्रदा एकादशी) के मौके पर रविवार को यहां श्री खाटू श्याम की भव्य निशान यात्रा निकाली गई। निशान शोभा यात्रा स्थानीय चौक बाजार स्थित रामनाथ ठाकुरबाड़ी के पास से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। निशान यात्रा में मारवाड़ी समाज के अलावा दूसरे समाज के महिला,पुरूष हाथों में निशान लिए शामिल हुए। निशान यात्रा नगर भ्रमण करने के बाद स्थानीय पुरूषोतम गली स्थित श्री श्याम मंदिर में जाकर संपन्न हुई। श्री श्याम मंदिर में पूजन आदि के बाद प्रयाद का वितरण किया गया। वही खाटू श्याम मंदिर के पुरोहित सोनू पांडे ने एकादशी व्रत का कथा पूजन पाठ किया। मौके पर अंकित केजरीवाल, अंकित शर्राफ, प्रियंका, वर्षा अग्रवाल, काजल, दीपशिखा कुमारी, सृष्टि, अमृता, पल्लवी कुमारी, श्रेया मुरारका, ...