साहिबगंज, अक्टूबर 16 -- Sahibganj News: साहिबगंज। नगर परिषद सभागार में शुक्रवार को नगर क्षेत्र के पीएम आवास शहरी 2.0 के लिए करीब 105 लाभुकों का चयन किया गया। चयनित लाभूकों के लिए आवास योजना के लिए नींव खुदाई का सांकेतिक कार्यक्रम किया गया। नप अध्यक्ष रामनाथ पासवान, ईओ अभिषेक कुमार, पीएमवाई सीएलटीसी सुमनकांत झा, नगर प्रबंधक रवि कुमार आदि ने सांकेतिक रूप से नींव खुदाई यानि शिलान्यास कार्य नारियल फोड़ कर शुरू किया। मौके पर उपस्थित कई लाभूकों को पीएम आवास योजना से घर का निर्माण सही तरीके से कराने की हिदायत दी गई। मौके पर दर्जनों लाभूक उपस्थित थे। फोटो: 15, सांकेतिक रूप से पीएम आवास का शिलान्यास करते नप ईओ व अन्य।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...