साहिबगंज, सितम्बर 26 -- Sahibganj News: साहिबगंज। भादो पूर्णिमा पर शनिवार से पितृ पक्ष शुरू हो गया। पुरोहितों के अनुसार जिन लोगों के पूर्वजों की मृत्यु पूर्णिमा तिथि को हुई है, उनका श्राद्ध इसी दिन यानी भाद्रपद पूर्णिमा पर किया जाता है। पुरोहितों के मुताबिक रविवार को कृष्ण पक्ष प्रतिपदा से शुरू होकर आश्विन मास की अमावस्या तिथि तक चलने वाला यह समय पितरों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर माना गया है। पुरोहितों के अनुसार 10 अक्टूबर तक सर्वपितृ अमावस्या तक वशंज अपने-अपने पूर्वजों का तर्पण, पिंडदान व श्राद्ध कर्म करेंगे। मान्यता है कि पितृपक्ष में पितरों का विधिवत श्राद्ध करने से उनकी आत्मा को शांति मिलती है। वहीं अमावस्या तिथि को वैसे सभी पितरों का श्राद्ध किया जाता है, जिनकी मृत्यु की तिथि या श्राद्ध की सही तिथि की जानकारी नहीं है वैसे ...