साहिबगंज, अक्टूबर 30 -- Sahibganj News: राजमहल, प्रतिनिधि। शहर के नयाबाजार वार्ड संख्या 08 में थाना के पास शुक्रवार को पानी के टैंकर और बाइक के बीच जोरदार टक्कर में बाइक चालक सहित पीछे बैठे एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार घायलों की पहचान मोगलानी चक निवासी केताबुद्दीन शेख (40) और जलालुद्दीन शेख के पुत्र सोनू खान (18) कदोनों बाइक पर सवार होकर मोगलानी चक से बाजार की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीसीसी सड़क से मुख्य सड़क पर निकलने के क्रम में नगर पंचायत कार्यालय की ओर से बाजार की तरफ जा रहे नगर पंचायत के पानी के टैंकर से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही बाइक सवार दोनों व्यक्ति सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को परिजनों एवं स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। डि...