साहिबगंज, अक्टूबर 12 -- Sahibganj News: उधवा। महाराष्ट्र के पुणे से एक अनार कारोबारी से पांच लाख रुपया ठगी कर फरार होने के मामले में कथित आरोपी की तलाश में वहां की पुलिस ने राधानगर थाना क्षेत्र के पश्चिमी प्राणपुर में छापेमारी की। हालांकि महाराष्ट्र पुलिस को कोई सफलता हाथ नहीं लगी। पुलिस सूत्रों के अनुसार रशीद शेख नामक युवक आठ साल पहले अनार के कारोबार करने के दौरान एक बगीचा मालिक से पांच लाख रुपये अग्रिम लेकर फरार हो गया था। उन्होंने अपना नाम रशीद शेख ग्राम प्राणपुर बताया था। लेकिन महाराष्ट्र पुलिस ने राधानगर थाना के एएसआई सरफुद्दीन खान के नेतृत्व में पश्चिमी प्राणपुर समेत आसपास के इलाकों में उक्त नामजद युवकों के बारे पता लगाया। लेकिन इस नाम का कोई भी युवक होने की पुष्टि नहीं हुई। स्थानीय जनप्रतिनिधियों से अनुसंशा के बेरंग महाराष्ट्र पुलि...