Sahibganj News: पहाड़िया ग्रामीणों में मेडिकेटेड मच्छरदानी का नहीं हो सका वितरण
साहिबगंज, जुलाई 21 -- Sahibganj News: बोरियो। प्रखंड अंतर्गत जेटके कुम्हारजोरी पंचायत के आदिम जनजाति पहाड़िया गांवों में मलेरिया की रोकथाम के लिए मेडिकेटेड (कीटनाशकयुक्त) मच्छरदानियों का वितरण अब तक नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के मौसम में मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ जाता है, जिससे मलेरिया सहित अन्य मच्छरजनित बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे समय में सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली मेडिकेटेड मच्छरदानियां अभी तक गांवों में नहीं पहुंची हैं, जिससे आदिम जनजाति परिवार असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। पूर्व मुखिया देवेन्द्र मालतो ने बताया कि जेटके पंचाचत के पहाड़िया बहुल क्षेत्र करमाटांड़, अमरपुर गड़गड़ी, बुंदा पहाड़, देवपहाड़, टोक बास्को आदि गांवों में स्वास्थ्य सुविधाएं पहले से ही सीमित हैं। यदि समय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.