Sahibganj News: पलासबोना पंचायत में पेयजल समस्या पर विभाग ने किया निरीक्षण
साहिबगंज, सितम्बर 3 -- Sahibganj News: बरहड़वा, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के पलासबोना पंचायत क्षेत्र में पेयजल की समस्या को लेकर ग्रामीणों की शिकायत के बाद बुधवार को पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की टीम ने स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों और संवेदक ने बारिश के कारण रुके कार्य को अगले 10 दिनों के अंदर शुरू करने का आश्वासन दिया। बताया गया कि बीते 21 अगस्त को पलासबोना क्षेत्र के मुखिया फिरोज अहमद के आह्वान पर क्षेत्र भ्रमण के दौरान पूर्व मंत्री आलमगीर आलम से ग्रामीणों ने पेयजल की गंभीर समस्या रखी थी।
समस्या की चर्चा उसके बाद यह कार्रवाई की गई। ग्रामीणों ने बताया था कि हर घर नल जल योजना के तहत बोरिंग का काम पूरा हो चुका है, लेकिन मोटर और पाइपलाइन का कार्य अब तक पूरा नहीं होने के कारण लोगों को योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। मौके पर योजना की वर्तमान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.