साहिबगंज, अक्टूबर 23 -- Sahibganj News: साहिबगंज। जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला के लापता हो जाने के संबंध में उनके पति ने शुक्रवार की दोपहर थाना प्रभारी को आवेदन दिया है। आवेदन मे उन्होंने दर्शाया है कि बीते 12 अक्टूबर को उसकी पत्नी कहीं चली गई है। उसके बाद अब तक कहीं पता नहीं चल पाया है। हमने सभी रिश्तेदारों व जानने एवं पहचान वाले लोगों से भी पूछताछ की। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल पाया। आवेदन में कहा है कि जाने के कुछ दिन बाद बैंक के खाते से 2500 रुपया के ट्रांजैक्शन का एसएमएस उनके मोबाइल में आया। उन्होंने यह भी बताया की पत्नी जाते समय मेरा एटीएम कार्ड एवं अपनी शैक्षणिक प्रमाण पत्र अपने साथ ले गई है। आवेदन में गुमशुदा के पति ने थाना प्रभारी से अपनी पत्नी की बरामदगी की गुहार लगाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...