साहिबगंज, अक्टूबर 9 -- Sahibganj News: पतना। प्रखंड के छोटा दुर्गापुर स्थित संत जेवियर्स पब्लिक स्कूल को प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी के मौजूदगी में गुरुवार को सील कर दिया गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि विद्यालय में आठवीं कक्षा की एक छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म मामले में रांगा थाना में केस दर्ज हुआ है। इस मामले में गार्ड साहेबराम लोहार व डायरेक्टर जाफर शेख को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इधर, मामले को लेकर शिक्षा विभाग ने स्कूल प्रबंधन के विरूद्ध कार्रवाई की है। सूत्रों ने बताया कि डीईओ के निर्देश पर पतना बीईईओ रॉबिनचंद्र मंडल ने दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त करवा कर इस स्कूल को तत्काल सील कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...