साहिबगंज, अक्टूबर 26 -- Sahibganj News: बरहेट । प्रखंड क्षेत्र के पंचकठिया बाजार में मां लक्खी पूजा रविवार को काफी श्रद्धा और उत्साह के साथ की गई। यहां पर करीब डेढ़ सौ से अधिक साल से भव्य स्तर पर लक्खी पूजा का आयोजन हो रहा है। मोयरा मोदक समिति की ओर से यहां पर लक्खी पूजा का आयोजन होता है। इसे लेकर मंदिर में माता की प्रतिमा स्थापित कर आकर्षक लाईिंटग व फुलों से सजाया गया है । देर शाम को पुरोहित ने विधि विधान के साथ पूजा संपन्न कराया। उधर, लक्खी पूजा पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। स्थानीय गोपाल पुकुर( पोखर) से शाम को कलश यात्रा शुरू हुई। लक्खी पूजा को लेकर दूर दराज ब्याही गई गांव की बेटियां अपने मायके आकर पूजा में शामिल होती हैं। पूजा आदि के बाद देर रात को प्रसाद वितरण कराया गया। सोमवार को मां लक्खी का दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए आसपास के गांव...