साहिबगंज, अगस्त 11 -- Sahibganj News: साहिबगंज। डीसी दीपक कुमार दुबे की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय स्थित उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला दूरसंचार समिति की बैठक हुई। बैठक में मोबाइल नेटवर्क से आच्छादित नहीं अथवा कमजोर नेटवर्क वाले क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क अधिष्ठापन से संबंधित ऑनलाइन प्राप्त आवेदनों की समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में आवश्यक महत्वपूर्ण दस्तावेजों की कमी पाए जाने वाले आवेदनों को ऑनलाइन माध्यम से संबंधित आवेदकों को वापस करने का निर्देश दिया गया, ताकि आवश्यक दस्तावेजों की पूर्ति के उपरांत आवेदनों पर नियमानुसार कार्रवाई की जा सके। बैठक में जिले के दियारा एवं पहाड़ी क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क की उपलब्धता एवं सुदृढ़ीकरण को लेकर विशेष रूप से चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: जुगैल में लगेंगे तीन नए मोबाइल टावर...