साहिबगंज, जुलाई 28 -- Sahibganj News: राजमहल, प्रतिनिधि। शहर के वार्ड नंबर 1 और 2 के बीच महाजन टोली मोहल्ले में नाले का गंदा पानी की निकासी और सफाई नहीं होने से मोहल्लेवासी सहित आने जाने वाले राहगीरों को महीना से परेशान का सामना करना पड़ रहा है। मोहल्ले वासियों ने बताया कि नपं द्वारा लगभग 8/9 वषों के बाद लगभग एक महीने पहले पुरे नाली की सफाई करने के लिए कार्य सूरू किया था। लेकिन उक्त मौहल्ले में नाली सफाई का काम पूरा नहीं हो पा रहा है जिसका मुख्य कारण मोहल्ले के कुछ लोगों के द्वारा नाले के ऊपर अतिक्रमण कर सीढ़ी, बरामदा आदि अपने अपने सोहलियत के हिसाब से अतिक्रमण कर रखा है।

नाले की सफाई में समस्या जिसमें कारण अधिकांश जगहों पर नाली का प्लेट नहीं हटाया जा सका है। और जिसके वजह से नाली की सफाई पूरी नहीं हो पा रहा है। लोगों के घरों का गंदा पानी ...