साहिबगंज, अगस्त 2 -- Sahibganj News: साहिबगंज। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय के तत्वावधान में राष्ट्रीय सेवा योजना के क्षेत्र निदेशालय (पटना) की ओर से आयोजित पीएम के आह्वान पर दो अगस्त को नशा मुक्ति युवा का विकसित भारत संकल्प अभियान संवाद कार्यक्रम का आयोजन साहिबगंज कॉलेज में किया गया। कॉलेज के बीएड भवन में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी सह जिला नोडल पदाधिकारी कुमार प्रशांत भारती की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से स्वयंसेवक युवा एवं खेल मंत्रालय से जुड़े थे। इस कार्य के लिए पूरे भारत में 125 संस्थाओं का चयन किया गया था। इसमें साहिबगंज कॉलेज भी एक था। यहां इस कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री के संवाद कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों को चुना गया था। उपरोक्त विषय युव...