साहिबगंज, सितम्बर 26 -- Sahibganj News: बरहड़वा, प्रतिनिधि। कोटालपोखर प्लस टू हाई स्कूल में शनिवार को नशा मुक्ति कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में थाना प्रभारी पवन कुमार ने छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी देकर जागरुक किया। थाना प्रभारी ने कहा कि नशे की शुरुआत कई बार शौक या साथियों के दबाव में होती है, जो धीरे-धीरे लत का रूप ले लेती है। नशीले पदार्थों के सेवन से स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ता है। नशे की आदत से पढ़ाई प्रभावित होने के साथ युवाओं का भविष्य भी प्रभावित हो सकता है। उन्होंने नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार या सेवन से संबंधित जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचना देने की अपील की गई। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं के अलावा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थे।फोटो 06, नशीले पदार्थों के बारे में जानकारी द...