साहिबगंज, जुलाई 23 -- Sahibganj News: साहिबगंज। साहिबगंज कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में गुरुवार को छात्राओं के बीच नशामुक्ति विषय पर निबंध लेखन व चित्रकला प्रतियोगिता हुई। यह कार्यक्रम झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (रांची) के निर्देश एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष अखिल कुमार के मार्गदर्शन में संचालित 90 दिवसीय कानूनी जागरुकता अभियान के तहत आयोजित हुआ।

प्रतियोगिता का उद्देश्य कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में नशामुक्त समाज के निर्माण, कानूनी जागरुकता तथा सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना था। निबंध लेखन प्रतियोगिता में कक्षा 9 की छात्रा सपना कुमारी ने प्रथम, सोनम कुमारी ने द्वितीय तथा रुचि कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं चित्रकला प्रतियोगिता में अर्चना, नन्दि...