साहिबगंज, अक्टूबर 12 -- Sahibganj News: बोरियो, प्रतिनिधि। शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन सोमवार को प्रखंड के विभिन्न दुर्गा मंदिरों एवं पूजा पंडालों में मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। भक्तों ने मां के दरबार में माथा टेककर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। नवरात्र को लेकर क्षेत्र का माहौल भक्तिमय बना हुआ है। मंदिरों में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने मां को पुष्प, फल और प्रसाद अर्पित कर परिवार की खुशहाली की प्रार्थना की। मान्यता है कि मां ब्रह्मचारिणी की आराधना करने से भक्तों को तप, त्याग, संयम और धैर्य की प्राप्ति होती है। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: चाकुलिया: तुलसीबनी शिवराम आश्रम में मां ब्रह्मचारिणी हुई पूज...