साहिबगंज, जुलाई 24 -- Sahibganj News: साहिबगंज। शहर के एक निजी नर्सिंग होम के गार्ड का मोबाइल व यूपीएस चोरी हो गई है। घटना ड्यूटी के दौरान हुई है। इस संबंध में उन्होंने नगर थाना में शिकायत की है। थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि गार्ड पंकज कुमार ने आवेदन दिया है कि नर्सिंग होम से मेरा मोबाइल व एक यूपीएस की चोरी हो गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर आगे की जांच में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...