Sahibganj News: नम आंखों से श्रद्धालुओं ने दी मां विपदतारिणी को विदाई
साहिबगंज, जुलाई 19 -- Sahibganj News: साहिबगंज। शहर के बंगाली टोला स्थित दुर्गा मंदिर में स्थापित माता विपदतारिणी की प्रतिमा को रविवार को स्थानीय गंगा घाट पर विसर्जित कर दिया गया। माता को विदाई देने के लिए बंगाली समुदाय की महिलाओं ने मंदिर में मां को सिंदूर लगाकर सिंदूर खेला और नम आंखों से स्थान से विदा किया। मां विपदतारिणी की प्रतिमा विसर्जन गाजे बाजे व ढाक के साथ स्थान से निकाल कर बंगाली टोला, तिलकधारी कुआं पथ, बाटा रोड, गांधी चौक, बड़ी धर्मशाला चौक, चौक बाजार, स्वामी विवेकानंद चौक, पटेल चौक, स्टेशन चौक, कृष्ण नगर, बड़तल्ला स्ट्रीट, घाट रोड होते हुए स्थानीय गंगा तट पहुंचा। मौके पर समिति सचिव रंजीत सिंह, विकास कुमार गुप्ता, अभिजीत सिंह राय, सुदीप सिंह राय, संदीप सिंह राय, तोहीन सिंह राय, शशि सिन्हा, मुकेश मोदी, राज सिंह राय सहित अन्य सदस्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.