साहिबगंज, नवम्बर 20 -- Sahibganj News: राजमहल, प्रतिनिधि। शहर के रेलवे स्टेशन परिसर में स्थित जगधात्री मंदिर में स्थापित मां जगधात्री की प्रतिमा का शुक्रवार को गाजेबाजे के साथ विसर्जन जुलूस निकाला गया। पूजा कमेटी के सदस्यों ने स्थानीय सूर्यदेव घाट पर मां जगधात्री की प्रतिमा को नम आंखों से विदाई दी । इससे पहले महिलाओं ने मां की विधि विधान से पूजा अर्चना की और एक दूसरे को सिंदूर लगाकर मां को विदाई दी। मौके पर स्टेशन मास्टर दिलीप कुमार साहा,एएसएम रूपक कुमार, संजीव साहा,वकील यादव, हीरा यादव, काशीनाथ यादव आदि थे। यह भी पढ़ें- Godda News: गाजे बाजे के साथ निकली मां जगद्धात्री की विसर्जन यात्रा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...