साहिबगंज, अगस्त 24 -- Sahibganj News: साहिबगंज। नगर परिषद शहर में स्थित अपने स्टॉल व दुकानों पर करीब 80 लाख रुपये बकाया है। कई बार नोटिस देने के बावजूद कई दुकानदारों ने बकाया राशि जमा नहीं किया है। बकाया राशि की वसूली के लिए नगर परिषद अब विशेष अभियान शुरू किया है।

बकाया राशि की वसूली बकाया राशि नहीं देने पर संबंधित दुकान को सील करने का भी निर्णय लिया गया है। जानकारी के मुताबिक नप का साहिबगंज शहर के विभिन्न हिस्सों में कच्चा-पक्करीब 273 दुकान व स्टॉल हैं। सिदो कान्हू स्टेडियम में भी दो दर्जन से अधिक स्टॉल हैं। उपरोक्त दुकान स्टॉलों से नप को बतौर किराया राजस्व मिलता है। नप का चौक बाजार में 86 पक्का एवं 54 कच्चा स्टॉल, टेलीग्राफ रोड में 15, नेहरु मार्केट तालाब मुहल्ले में 29, बाटा रोड में इंदिरा मार्केट में 18, हरितिमा मार्केट में 17, सकरूग...