साहिबगंज, जुलाई 28 -- Sahibganj News: साहिबगंज। साहिबगंज नगर परिषद बोर्ड की बैठक मंगलवार को नप सभागार में अध्यक्ष रामनाथ पासवान की अध्यक्षता में हुई। बैठक में शहर के विकास पर चर्चा हुई।

बैठक में मुख्य निर्णय बैठक में शहरी पेयजलापूर्ति योजना को अभी नगर परिषद की ओर से हैंडओवर नहीं लेने का निर्णय लिया गया। निर्णय हुआ कि इस योजना को फिलहाल पेयजल व स्वच्छता विभाग स्वंय संचालित करें। अध्यक्ष ने बताया की बैठक में 15 एजेंडा पर चर्चा हुई। अध्यक्ष ने कहा कि अभी नप पेयजलापूर्ति योजना को संचालित करने की स्थिति में नहीं है। इसे लेकर जब तक नए सिरे से जबतक संचालन की नीति व प्रक्रिया नहीं होती तब तक हैंड ओवर नहीं होगा। ठोस अपशिष्ट संग्रहण के लिए नए वाहन खरीदने का निर्णय लिया गया। श्रम विभाग से प्राप्त निदेश पर दैनिक मजदूरी दर में बढ़ोत्तरी को स्वीकृति दी...