Sahibganj News: नप अध्यक्ष ने किया पार्क का निरीक्षण, काउंटर पर बैठे थे नाबालिग
साहिबगंज, जुलाई 8 -- Sahibganj News: साहिबगंज। नगर परिषद के अध्यक्ष रामनाथ पासवान ने मंगलवार को गंगा विहार पार्क का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पार्क की साफ-सफाई सहित कई समस्या आदि का जायजा लिया। नप अध्यक्ष ने बताया की निरीक्षण के क्रम में पाया गया की पार्क के टिकट काउंटर पर दो नाबालिग लड़के टिकट काट रहे थे। इसे लेकर अध्यक्ष ने सिटी मैनेजर से दूरभाष पर जानकारी ली। पार्क में आये लोगों व वहां काम कर रहे मजदूरों आदि से पूछताछ किया तो सभी ने बताया की यही दोनों लड़का यहां टिकट काटते हैं। अध्यक्ष ने बताया कि पार्क का टेंडर नहीं हुआ है । यह भी पढ़ें- पंचायत में प्रवासी मजदूरों की बनाई जाएगी सूची: अध्यक्ष इसका संचालन नगर परिषद कर रहा है। नाबालिग से काम कराने के मामले की जानकारी डीसी को देने की बात अध्यक्ष ने कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.