साहिबगंज, अक्टूबर 23 -- Sahibganj News: साहिबगंज। नगर थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग मामलों में दो प्राथमिकी दर्ज की गई है। रूपा देवी ने अपने साथ मारपीट को लेकर आवेदन दिया। उसमें तीन लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया। दूसरे मामले में नेहा कुमारी ने अपने पति व अन्य पर मारपीट एवं दहेज प्रताड़ना का लेकर आरोप लगाया था। दोनों मामलों की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि दोनों अलग-अलग मामलों में प्राथमिकी दर्ज की गई है। दोनों पर आगे आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...