Sahibganj News: धूमधाम से दुर्गा पूजा आयोजन को लेकर पूजा समिति की बैठक
साहिबगंज, अक्टूबर 5 -- Sahibganj News: उधवा। दुर्गा पूजा को लेकर रविवार की शाम को सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति (उधवा) की बैठक पूजा समिति के अध्यक्ष सुनील कुमार प्रमाणिक की अध्यक्षता में हुई। बैठक में इस साल भी भव्य एवं धूमधाम से दुर्गा पूजा मनाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। बैठक में पूजा के दौरान भव्य व आकर्षक पंडाल, आकर्षक लाइटिंग, ढोल-ढाक, प्रसाद वितरण व मेला परिसर में सुरक्षा व्यवस्था सहित विभिन्न तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। समिति की ओर से पूजा को सफल एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई। मौके पर प्रदीप कुमार साहा,ओमप्रकाश आर्य,निरंजन कुमार मंडल,शंभू प्रमाणिक,असीत दास,विकास साहा,सुजीत चौधरी,रतन दत्ता आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.