साहिबगंज, जुलाई 4 -- Sahibganj News: उधवा। बारिश की धीमी रफ्तार के चलते अब तक प्रखंड क्षेत्र में 10 फीसदी धनरोपनी नहीं हो सकी है। उधवा के आतापुर,चांदशहर, केलाबाड़ी, मसना, मोहनपुर, जोंका, सुतियापरपाड़ा, फुदकीपुर,बेगमगंज, सल्टीपोखर, माधोपाड़ा,चतरा,मरोपुर बहियार आदि में बड़ी संख्या में किसान धन की खेती करते हैं। यह भी पढ़ें- बारिश के अभाव में धनरोपनी प्रभावित, किसान चिंतितकिसान की समस्याएँ किसानों के मुताबिक धनरोपनी के लिए धन का बीज तैयार है, लेकिन बारिश नहीं होने से रोपनी का काम शुरू नहीं हो सका है। प्रखंड के मरोपुर के किसान मसीह चरण तूरी ने बताया कि खेत के बगाल में एक झरना है । उसी झरना के सहारे धनरोपनी के लिए खेत तैयार कर रहे हैं। किसान जामीन सोरेन ने बताया कि बारिश नहीं होने से धनरोपनी में बिलंब हो गया। इसलिए खेत से दूर एक तालाब से पंपिंग मश...