साहिबगंज, अक्टूबर 5 -- Sahibganj News: साहिबगंज। जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के मदनशाही में दो भाइयों में घरेलू विवाद को लेकर मारपीट हो गई। इस घटना में एक पक्ष से एक व्यक्ति और उसका पुत्र घायल हो गया है। दोनों का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया । थाना प्रभारी शशि सिंह ने बताया कि इस मामले में घायल मोहम्मद रियासत ने जिरवाबाड़ी थाना में आवेदन दिया है। उन्होंने बताया कि मामूली बात को लेकर दो भाइयों मे मारपीट हुई थी। आवेदन पर दो लोगों को पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...