Sahibganj News: दो बाइक के आमने-सामने टक्कर में पति-पत्नी सहित तीन घायल
साहिबगंज, अक्टूबर 19 -- Sahibganj News: बोरियो, प्रतिनिधि। बोरियो थाना क्षेत्र के चांदनी चौक शिव मंदिर के पास दो बाइक के आमने-सामने टक्कर में पति-पत्नी समेत तीन लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार हाथी बथान (लिट्टीपाड़ा) के मनोज हांसदा (26) पत्नी फुल मुर्मू (24) के साथ बाइक से अपने घर से ससुराल बांझी जा रहा था। वहीं केशवाटोला निवासी बिनोद मालतो (16) पल्सर बाईक से डुमरिया फूटबॉल मैच देख कर बोरियो की ओर आ रहा था। चांदनी चौक खैरवा शिवमंदिर के पास टक्कर हो गयी। दुघर्टना में पति-पत्नी सहित बिनोद मालतो घायल हो गए। तीनों को बोरियो सीएचसी लाया गया। मौके पर उपस्थित डॉ. रोहित कुमार गोंड ने बताया कि घायल मनोज हांसदा का एक हाथ की अंगुली एवं एक पैर का अंगुली फैक्चर हो गया है। बिनोद मालतो का भी पैर फैक्चर बताया। तीनों को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.