साहिबगंज, सितम्बर 11 -- Sahibganj News: बरहेट। बरहेट-पेटखासा मुख्य सड़क पर संत मेरी स्कूल के समीप शुक्रवार देर शाम दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायलों में सिमलढाब के राज कुमार केवट (50) एवं पहाड़पुर के रोहित ठाकुर (32) है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...