साहिबगंज, जुलाई 28 -- Sahibganj News: राजमहल, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के गफूर टोला गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना को लेकर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि प्रथम पक्ष के रफीक शेख एवं दूसरे पक्ष की सवेरा बीवी ने शिकायत दर्ज करायी है। घटना 26 जुलाई का बताया गया है। थाना प्रभारी हसनैन अंसारी ने बताया कि दोनों पक्षों के आवेदन पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...