साहिबगंज, सितम्बर 29 -- Sahibganj News: साहिबगंज। दुर्गा मंडप तक जाने वाले कई सड़कों पर गड्ढा व नाले का स्लैब टूटा होने से श्रद्धालुओं को पूजा के दौरान घुमने में परेशानी हो सकती है। कई दुर्गा मंडप के बगल से गुजरी सड़क पर कई ऐसे गड्ढे मौजूद हैं। उससे होकर गुजरने में श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर सावधानी न बरती जाए तो दुर्घटना हो सकती है। क्योंकि कई सड़कों में गड्ढे की स्थिति ऐसी है कि अगर उस पर पैर चला जाए तो लोग घायल होना तय है।

सड़क की समस्याएं शहर के तालबन्ना दुर्गा स्थान के बगल वाली सड़क जो भट्टा के तरफ जाती है। उसपर हाल ही के दिनों में पुल का निर्माण हुआ है। लेकिन पुल के दोनों तरफ सड़क की स्थिति बेहद दयनीय है। अगर पूजा के पहले उस रास्ते को समतल नहीं बनाया गया तो बुजुर्ग श्रद्धालुओं को आने-...