साहिबगंज, अक्टूबर 9 -- Sahibganj News: साहिबगंज। नवरात्र, दुर्गा पूजा व दशहरा के मद्देनजर नगर परिषद की ओर से शहर में इस समय विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत विभिन्न पूजा पंडालों व सार्वजनिक स्थलों पर रात्रि में साफ-सफाई सुनिश्चित करने के साथ ब्लीचिंग पाउडर एवं चूना का छिड़काव कराया गया। त्योहार के दौरान श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगर परिषद द्वारा आवश्यक साफ-सफाई एवं स्वच्छता संबंधी कार्य किए जा रहे हैं। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि पर्व के दौरान नगर क्षेत्र की स्वच्छता एवं जनसुविधाओं को प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि श्रद्धालु स्वच्छ एवं व्यवस्थित वातावरण में पूजा-अर्चना एवं पर्वोत्सव में भाग ले सकें। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: ...