साहिबगंज, अक्टूबर 7 -- Sahibganj News: तीनपहाड़। दुर्गा पूजा को शांति व सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर बुधवार को थाना परिसर तीनपहाड़ में शांति समिति की बैठक थाना प्रभारी गौरव भगत की अध्यक्षता में हुई। बैठक में यह बात सामने आयी कि तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के तेतुलिया, निमगाछी, बभनगामा, तीनपहाड़, बाकुडी, सुतियारपाड़ा में दुर्गा पूजा का बड़े स्तर पर आयोजन होता है। थाना प्रभारी ने सभी पूजा कमेटियों से दुर्गा पूजा के कार्यक्रम, प्रतिमा विसर्जन की सड़क मार्ग की जानकारी लेते हुए कहा की पूजा के दौरान किसी भी अफवाह से बचे । किसी भी प्रकार की कोई जानकारी मिलने पर उसकी सूचना तुरंत थाना पुलिस को दें। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका : दुर्गापूजा को लेकर धोरैया थाना में होगी शांति समिति की बैठक निर्णय हुआ कि सप्तमी पूजा से विसर्जन तक तीनपहाड़ बाजार में ब...