साहिबगंज, अक्टूबर 9 -- Sahibganj News: मंडरो। दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक मिर्जाचौकी थाना परिसर में शुक्रवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी सुमित कुमार सिंह ने की। मौके पर सदर एसडीपीओ सुशील कुमार मुख्य रूप से मौजूद थे।बैठक में क्षेत्र के गणमान्य लोगों एवं दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों ने हिस्सा लिया। बैठक में एसडीपीओ सुशील कुमार ने पूजा समितियों को कम आवाज में भक्ति गीत बजाने व निर्धारित नियमों का पालन करने को कहा । बैठक में शारदीय नवरात्र की पूजा व्यवस्था और प्रतिमा विसर्जन के रूट चार्ट पर भी चर्चा की गई। मौके पर अंचल निरीक्षक लक्ष्मी देहरीन,झामुमो जिलाध्यक्ष अरुण सिंह, संजय मिश्रा,पूजा समिति अध्यक्ष राजीव जायसवाल,बद्री भगत,बिरेन्दर साह, शिवशंकर गुप्ता आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Ara News: पूजा पंडाल में अश्लील गानों, ध...